ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़; पुलिस और वांटेड 25 हजार इनामी बदमाश के बीच चली गोली

top-news
पुलिस की गोली लगने से वांछित बदमाश घायल

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया और अस्पताल भिजवाया। बदामश के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुआ है। शातिर बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा थ और पुलिस तलाश कर रही थी।

 

ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस कि चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा एएमआर मॉल के पास चेकिंग की जा रही थी।  तभी सामने से एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस को देखकर मोटर साइकिल सवार मोटर साइकिल को मोड़कर एएमआर मॉल के पीछे पुस्ते की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा मोटर साइकिल सवार का पीछा किया तो वह अपने आप को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग की।  पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें बाइक सवार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान अंकुश (20) पुत्र पप्पू निवासी बेगमपुर थाना प्रेमनगर दिल्ली के रूप में हुई।

काफी दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

एडीसीपी ने बताया कि जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घायल अंकुश पर थाना इकोटेक प्रथम में दर्ज मुकदमे में वांछित हैं। इसके साथ ही अंकुश पर 25000  हजार रूपये इनाम घोषित किया था। बदमाश की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। बदमाश के कब्जे से एक .315 बोर तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस तथा एक मोटर साईकिल एफजैड बरामद हुई है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *