Greator Noida में लीकर शॉप का आवंटन, E-लॉटरी के जरिये इतने लोगों को मिली दुकानें

top-news
ग्रेटर नोएडा में ई लॉटरी के माध्यम से शराब की दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। इसको लेकर आवेदन करने वालों की कलेक्ट्रेट पर भीड़ लगी रही।

ग्रेटर नोएडा में ई लॉटरी के माध्यम से शराब की दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। इसको लेकर आवेदन करने वालों की कलेक्ट्रेट पर भीड़ लगी रही। ई-लॉटरी के माध्यम से 501 दुकानों का आवंटन होना है। जिसके लिए 18229 लोगों ने आवेदन किया है। वहीं इस आवंटन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। 

ई-लॉटरी के माध्यम से शराब दुकानों का आवंटन 

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए नई शराब नीति बनाई है। जिसके तहत अब प्रदेश में तमाम आबकारी की दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से निकाला जाएगी। गौरतलब है कि पहले शराब माफिया कई-कई दुकानों को अपने नाम आवंटित करवा लेते थे। जिसको लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए नई शराब नीति बनाई है। जिसके तहत गुरुवार को प्रदेश भर में शराब की दुकानों का का आवंटन ई लॉटरी के माध्यम से किया गया है।

501 दुकानों का आवंटन 

गौतम बुद्ध नगर की अगर बात करें तो यहां पर 501 दुकानों का आवंटन किया गया। जिसको लेकर तकरीबन 18229 लोगों ने आवेदन किया है। लॉटरी में ड्रा निकालने के बाद आवेदक को अगले तीन दिन में आवंटन की तमाम राशि जमा करनी होगी। सबसे खास बात यह है कि इस बार पहले आवंटित हुई किसी भी दुकानों का रिनुअल नहीं होगा। जो नई दुकान हैं वही आवंटित की जाएगी।

501 दुकानों पर 18229 आवेदनों का व्यवस्थापन संपन्न

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 हेतु ई लॉटरी के माध्यम के आबकारी दुकानों के व्यवस्थापन (प्रथम चरण) के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर में देशी मदिरा के 234 दुकानों पर आए कुल 6300 आवेदनों, कंपोजिट शॉप की 239 दुकानों पर 11218 आवेदनों,मॉडल शॉप की 27 दुकानों पर 689 दुकानों व भांग शॉप के 1 दुकान पर कुल 22 आवेदनों,कुल 501 दुकानों पर 18229 आवेदनों का व्यवस्थापन आज 6 मार्च 2025 को अपराह्न 4 बजे के स्लॉट में सम्पन्न हुआ। ई- लॉटरी के माध्यम से दुकानों का व्यवस्थापन कलेक्ट्रेट परिसर सूरजपुर में ई-लॉटरी हेतु नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति उत्तर प्रदेश मुकेश मेश्राम के निर्देशन में व ई-लॉटरी हेतु गठित समिति की मौजूदगी में जनपद के सभी दुकानों का व्यवस्थापन सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *