Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता देवी के पति संजय चेची भाजपा में शामिल होंगे। खास बात ये है कि आज शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। इतना ही नहीं अपने पति के साथ लता देवी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी।

दरअसल, लता देवी वर्तमान में बिलासपुर की नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुदेश नागर को हराया था। लेता देवी ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन अब वह आप का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली हैं। वहीं, सियासी गलियारों में चर्चा है कि आज अमित शाह के जनसभा के दौरान ग्रेटर नोएडा के कई और बड़े नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इनमें कांग्रेस और सपा का भी नाम शामिल है। हालांकि इस बात की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर अपनी जीत पक्की करने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार मेहनत कर रही है। अब तक पार्टी के कई बड़े नेताओं ने यहां जनसभा को संबोधित किया है। आज गृह मंत्री अमित शाह शाम को जनसभा करेंगे। जबकि उनके अलावा 22 अप्रैल को राजनाथ सिंह की भी जनसभा आयोजित होगी। यह सभी दिग्गज भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में वोट डालने की अपील करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version