Noida: थाना फेस 1 पुलिस ने दिल्ली का मोस्ट वांटेड शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 18 केस दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने घेरा तो शुरू कर दी फायरिंग


पुलिस के मुताबिक, रविवार को थाना फेस-1 पुलिस सेक्टर 14ए फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली से आने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया परंतु वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस को देखकर सेक्टर 14 ए के पीछे गंदे नाले की और भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर वह भागते हुये बाइक सहित फिसल कर गिर गया। बदमाश द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस पर फायरिं शुरू कर दी।

दिल्ली के थानों में 18 मुकदमा दर्ज


पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश नावेद निवासी एन 11 गली नम्बर 13 दिल्ली घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस और दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। नावेद के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के 18 केस दर्ज हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version