Noida: नोएडा में बीती रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें खुशी से मेले का आनंद लेकर घर वापस लौट रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेहद तेज रफ्तार में होंडा सिटी कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को गढ़ी गोल चक्कर के पास टक्कर मार दी। जिसके बाद ई-रिक्शे में सवार लोग गंभीर घायल हो गए, वहीं दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

खुशी से लौट रहे थे घर, हो गया एक्सीडेंट

नोएडा थाना फेस 3 में बीती रात को एक ई-रिक्शे और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। ई-रिक्शे में 8 लोग सवार थे। जिनकी पहचान राम रतन पुत्र ( 50 साल) होती लाल, कृष्णा ( 60 साल) निवासी, तृप्ति ( 60 साल) पत्नी कृष्णा, रीना पुत्री कृष्णा निवासी, करण विश्वास पुत्र नारायण विश्वास, पायल विश्वास और पूजा विश्वास के तौर पर हुई है। इनमें लिपिक, करण, पायल और पूजा को निजी हॉस्पिटल बहलोलपुर में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, रामरतन, कृष्णा, तृप्ति और रीना को सेक्टर-39 में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां पर रामरतन व कृष्णा को डॉक्टर ने मृत करार दिया और रीना को सफदरजंग दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

शराब के नशे में थे कार चालक!

बताया जा रहा है कि जब ये घटना हुई, उस समय कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। कार में शराब की खाली बोतलें, पानी की खाली बोतल और सॉस का पाउच भी बरामद हुआ है। इससे आशंका की जा रही है कि चालक और उसके साथी ने शराब का सेवन किया था। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और रिक्शा में बैठे सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने आरोपियों की कर दी पिटाई!

पुलिस ने कार चालक और ड्राइवर के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कार को अश्वनी निवासी गणेश नगर चला रहा था। अश्वनी एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अश्वनी नोएडा में एक दोस्त को छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक और उसके साथी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय बहलोलपुर के युवकों ने उन्हें पकड़ लियाअश्वनी पुलिस के हवाले करने से पहले उनकी पिटाई भी की गई है। इस सड़क हादसे के बाद लोगों में काफी नाराजगी दिखी, वहीं पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version