Noida: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब लोगों की मदद करने के लिए एक्टिव मड पर है। इसी के चलते उन्होंने यूपी पुलिस को और भी ज्यादा एडवांस कर दिया है। जी हां यूपी पुलिसकर्मी अब एप्पल का आईपैड चलाएंगे। कहा जा रहा है कि यह आईपैड पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा, ताकि पीड़ितों की सटीक लोकेशन का पता चल सके। साथ ही पुलिस टीम मदद के लिए एक दम समय पर पहुंचे।

यूपी पुलिस होगी एडवांस

इस दौरान एडीशनल सीपी बब्लू कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि चरण दो के तहत पीआरवी पुलिसकर्मियों को एप्पल आईपैड देने के अलावा सरकार की ओर से एंड्रॉइड फोन भी दिए जाएंगे। कमिश्नरेट पुलिस को 17 नई पीआरवी गाड़ियां भी मिलेंगी। नए वाहनों में आठ दोपहिया और नौ चारपहिया वाहन शामिल हैं। अब स्कॉर्पियो चार पहिया वाहनों में भी उपलब्ध होगी। जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों की मदद के लिए अब हर चीज को अपग्रेड किया गया है, ताकि जिले में जुर्म भी घटे और पुलिस पर जनता का भरोसा और भी बढ़े।

लोगों की मदद में देरी नहीं

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस डायल 112 पर कॉल करने वाले पीड़ित तक महज साढ़े पांच मिनट में पहुंच रही है। इस साल का लक्ष्य इसे घटाकर पांच मिनट करना है। इससे जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version