इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया भर के अमीरों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सबसे अमीर भारतीय और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 9वें स्थान पर आ गए हैं। दूसरे सबसे अमीर भारतीय गौतम अदाणी वैश्विक सूची में 17वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति 2023 के 83.4 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर पहुंच गई है। अदाणी की संपत्ति 84 अरब डॉलर है। 2024 की अमीरों की वैश्विक सूची में 2,781 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पिछले साल से 141 लोग ज्यादा हैं।

भारत के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट

फोर्ब्स की लिस्ट में इस बार 25 भारतीय अरबपतियों को शामिल किया गया है। इनमें मुकेश अंबानी से लेकर लक्ष्मी मित्तल तक शामिल हैं। आईए जानते है कि फोर्ब्स की इस लिस्ट में टॉप-10 भारतीय अरबपति शामिल हैं।

  1. मुकेश अंबानी का नाम पहले स्थान पर है। इनकी टोटल नेटवर्थ 116 अरब डॉलर है।
  2. दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी है। उनकी नेटवर्थ 84 अरब डॉलर है।
  3. तीसरे स्थान पर शिव नादर है। उनकी संपत्ति 36.9 अरब डॉलर है।
  4. जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल चौथे नंबर पर है। उनकी नेटवर्थ 33.5 अरब डॉलर है। यह देश की सबसे अमीर महिला है।
  5. सन फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक दिलीप सांघवी पांचवें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 26.7 अरब डॉलर है।
  6. इस लिस्ट में 6 भारतीय अमीर साइरस पूनावाला है। उनकी नेटवर्थ 21.3 अरब डॉलर है।
  7. इस लिस्ट में सातवें नंबर पर कुशल पाल सिंह है। उनकी कुल संपत्ति 20.9 अरब डॉलर है।
  8. बिड़ला ग्रुप के मालिक कुमार मंगलम बिड़ला आठवें नंबर पर है। उनकी नेटवर्थ 19.7 अरब डॉलर है।
  9. राधाकिशन दमानी भारतीय अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 17.6 अरब डॉलर है।
  10. अमीर भारतीयों की सूची में लक्ष्मी मित्तल का नाम 10वें नंबर पर हैं। उनके पास 16.4 अरब डॉलर की संपत्ति हैं।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version