https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Champions Trophy 2025; 37 के बाद भारत ने किसी फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया, 25 साल पहले महिला मिली हार का भी लिया बदला

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

भारत तीसरी बार चैपिंयन बन गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को दुबई में खेला गया। फाइनल को जीतकर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रिकॉर्ड के सिलसिले को तोड़ दिया। 1988 के बाद से भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी तरह के फाइनल में न्यूजीलैंड को नहीं हराया था। अब 37 साल का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि 988 में भारत ने न्यूजीलैंड को शारजाह कप के फाइनल में हराया था। इसके बाद से भारतीय टीम कीवियों से लगातार तीन फाइनल हार चुकी थी।  इनमें 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2005 वीडियोकॉन त्रिकोणीय सीरीज फाइनल और 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शामिल है। टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंट में भी पहली बार कीवियों को हराने में कामयाब हो पाई है। भारत ने साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया। 

12 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीता था भारत
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की है। इससे पहले टीम इंडिया ने 12 साल पहले यानी 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी में जीतीथी। भारत के लिए इससे पहले न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है। आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-7 का है। न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं और टीम इंडिया ने उन्हें दो बार हराया है। आईसीसी के वनडे इवेंट्स में भारत और न्यूजीलैंड 12 बार आमने-सामने आए हैं। जिसमें भारत ने सात और न्यूजीलैंड ने छह मैच जीते हैं। आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में भारत और न्यूजीलैंड चार बार आमने-सामने आए। दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं।
रोहित-कोहली और जडेजा ने परिवार के साथ मनाया जश्न
फाइनल मुकाबले के लिए कई स्टार भारतीय क्रिकेटरों का परिवार भी दुबई स्टेडियम में मौजूद था। जीत के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने अपने परिवार के साथ जश्न मनाया। विराट की पत्नी अनुष्का, रोहित की पत्नी रितिका और बेटी समायरा और जडेजा की पत्नी रिवाबा और बेटी निध्याना भी स्टेडियम में मौजूद थीं। टीम इंडिया की जीत के बाद विराट ने अनुष्का को गले लगा लिया। वहीं, रोहित डग आउट के पास रितिका और समायरा के साथ खुशियां मनाते दिखे। रोहित ने अनुष्का को भी गले लगाया और दोनों के बीच हंसी मजाक हुआ। वहीं, जडेजा ने बेटी निध्याना को गोदी में उठाकर मैदान में घूमते दिखे। न्यूजीलैंड के 252 रन के लक्ष्य को भारत ने 49 ओवर में चार विकेट रहते हासिल कर लिया।

 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *