BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में इस बार 34 खिलाड़ी, 5 नए को मिला मौका, जानिए किसको कितनी मिलेगी सालाना सैलरी
- Nownoida editor1
- 21 Apr, 2025
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। बीसीसीआई ने इस बार 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया है। बीसीसीआई ने इन सभी प्लेयर्स को 4 ग्रेड में बांटा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत तमाम सिनियर खिलाड़ियों के ग्रेड में कोई बदलाव नहीं किया गया है ये अनुबंध 1 अक्टूबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक के लिए रहेगा।
वहीं, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी
हुई है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से
बाहर कर दिया गया था। क्योंकि दोनों प्लेयर्स ने घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा रवैया
नहीं रखा था। बीसीसीआई के कहने के बाद भी दोनों ने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा
नहीं लिया था। इस सीजन में श्रेयस अय्यस की शानदार परफॉर्मेंस रही थी,
उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भी काफी
ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया था, जिसके लिए उनको मार्च में
आईसीसी की तरफ से प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड भी दिया गया था। वहीं,
ईशान किशन का भी डोमेस्टिक में अच्छा प्रदर्शन
रहा था, जिससे पूरी उम्मीद थी कि
दोनों को इस बार शामिल किया जाएगा।
ये 5 नए खिलाड़ी हुए शामिल
बसीसीआई की तरफ से जो सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट
दिया गया है उसमें 5 नए भारतीय खिलाड़ियों के
नाम भी शामिल हुए हैं। हर्षति राणा, नीतीश कुमार रेड्डी,
वरुण चक्रवर्ती,
आकाश दीप और अभिषेक भारतीय टीम का हिस्सा
बनाए गए हैं।
ग्रेड A+ - सालाना सैलरी - 7 करोड़ः 1. रोहित शर्मा 2. विराट कोहली 3. जसप्रीत बुमराह 4. रवींद्र जडेजा ग्रेड - ए - सालाना सैलरी - 5 करोड़ रुपए 1. मोहम्मद सिराज 2. केएल राहुल 3. शुभमन गिल 4. हार्दिक पांड्या 5. मोहम्मद शमी 6. ऋषभ पंत.
ग्रेड B - सालाना सैलरी - 3 करोड़ः 1. सूर्यकुमार यादव 2. कुलदीप यादव 3. अक्षर पटेल 4. यशस्वी जायसवाल 5. श्रेयस अय्यर
ग्रेड C - सालाना सैलरी - 1 करोड़: 1.रिंकू सिंह 2. तिलक वर्मा 3. ऋतुराज गायकवाड़ 4. शिवम दुबे 5. रवि बिश्नोई 6. वाशिंगटन सुंदर 7. मुकेश कुमार 8. संजू सैमसन 9. अर्शदीप सिंह 10. प्रसिद्ध कृष्णा 11. रजत पाटीदार 12. ध्रुव जुरेल 13. सरफराज खान 14. नितीश कुमार रेड्डी 15. ईशान किशन 16. अभिषेक शर्मा 17. आकाश दीप 18. वरुण चक्रवर्ती 19. हर्षित राणा
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







