https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

IPL 2025: ना कप्तानी चल रही है ना बल्ला...IPL में 27 करोड़ मिलने के बाद इस खिलाड़ी को हुआ सबसे बड़ा नुकसान! यहां पढ़े पूरी स्टोरी

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

आईपीएल 2025 ऋषभ पंत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जिस खिलाड़ी को लखनऊ सुपरजायंट्स ने रिकॉर्ड 27 करोड़ की मोटी रकम देकर कप्तानी की कमान सौंपी थी, वही अब हर मोर्चे पर फेल होता नजर आ रहा है। ना बल्ला चल रहा है, ना कप्तानी का जलवा दिख रहा है। और अब सबसे बड़ा झटका ये कि पंत के हाथों से टीम इंडिया की टेस्ट उपकप्तानी का मौका भी निकलता दिख रहा है।

पंत को आईपीएल में मिली नाकामी ने उनके भविष्य की संभावनाओं पर गहरा असर डाला है। बल्लेबाजी में फ्लॉप शो और कप्तानी में लगातार गलत फैसलों ने उनकी छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने अब तक 11 पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाया है। वे दो बार शून्य पर आउट हुए और 6 बार सिंगल डिजिट में सिमट गए। कप्तानी के मोर्चे पर भी वे नाखुश और चिड़चिड़े नजर आ रहे हैं। कई मौकों पर वे अपने गेंदबाजों पर झल्लाते दिखे हैं, जिससे टीम में मनोबल टूटता दिखाई दे रहा है।

जहां पंत के लिए सबकुछ ढलान पर है, वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल की किस्मत बुलंदियों को छू रही है। गिल ने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है, बल्कि कप्तानी में भी समझदारी और संयम का परिचय दिया है। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 465 रन बनाए हैं, वो भी 50 से ज्यादा की औसत और 162 के स्ट्राइक रेट से। गुजरात टाइटंस को उन्होंने 10 में से 7 मुकाबलों में जीत दिलाई है, और टीम फिलहाल प्लेऑफ की रेस में मजबूती से खड़ी है।

गिल की यह परफॉर्मेंस अब उन्हें टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान की रेस में सबसे आगे ले आई है। जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यही नहीं, भविष्य में उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी भी दी जा सकती है, जो कभी ऋषभ पंत के लिए सोची जाती थी।

ऋषभ पंत के पास वह मौका था, जब वे आईपीएल में अपने प्रदर्शन से न सिर्फ टीम को चैंपियन बना सकते थे, बल्कि टीम इंडिया में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकते थे। लेकिन बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में निराशाजनक प्रदर्शन ने उनके भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। जिस खिलाड़ी से उम्मीदें सबसे ज्यादा थीं, वो अब सबसे बड़ी चिंता का कारण बन गया है।

टीम इंडिया का चयन अगले महीने इंग्लैंड दौरे के लिए होना है, और सबकी नजरें अब बीसीसीआई के फैसले पर टिकी हैं। क्या पंत को एक और मौका मिलेगा या फिर शुभमन गिल ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट का अगला चेहरा बनेंगे? एक बात तो साफ है – पंत के लिए यह आईपीएल एक चेतावनी बनकर आया है, जहां कीमत बड़ी थी लेकिन नतीजा सबसे बड़ा नुकसान।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *