क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने क्या सही में कर ली है सगाई?

top-news
अब प्रिया सरोज के पिता पूर्व सांसद केराकत तूफानी सरोज ने सच्चाई बताई है

अलीगढ़ के रहने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। रिंकू सिंह ने अपने लिए जीवनसाथी चुन लिया है। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। अब जल्द ही यह दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। ये खबर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेड हो रही है। ऐसे में अब प्रिया सरोज के पिता पूर्व सांसद केराकत तूफानी सरोज ने सच्चाई बताई है।

तूफानी सरोज ने बताया कि बताया कि 'वह अपने दूसरे नंबर के दामाद जो अलीगढ़ में जज हैं, उन्हीं के घर पर शादी में गए थे। इस दौरान रिंकू सिंह से मछली शहर के सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर बातचीत चल रही है। सगाई की जो सोशल मीडिया में अटकले चल रही हैं, वह फेक हैं। तूफानी ने कहा कि अभी इस रिश्ते को लेकर बातचीत दोनों तरफ से की गई है।

16 जनवरी को सगाई की चर्चा

मीडिया रिपोट्स और रिंकू के कोच मसूदु जफर अमीनी के मुताबिक रिंकू सिंह के नए घर यानी अलीगढ़ के ओजोन सिटी में 16 जनवरी को यह कार्यक्रम हुआ। प्रिया के पिता तूफानी सरोज गुरुवार को अलगीढ़ आए और रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई कराई। बता दें कि आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। रिंकू अब इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। रिंकू ने भारत के लिए 2 वनडे मैचों में 55 रन और 30 टी20 में 507 रन बनाए है।

कौन है प्रिया सरोज?
प्रिया सरोज सांसद के साथ एक वकील भी हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की है। एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। इस बार लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से सांसद चुनी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *