RCB बनी सबसे महंगी IPL टीम, 16.17 हजार करोड़ में चार कंपनियों ने खरीदा, राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी

top-news
RCB 16,706 करोड़ में बिककर IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है। चार कंपनियों के कंसोर्टियम ने टीम खरीदी है, वहीं राजस्थान रॉयल्स भी रिकॉर्ड कीमत पर बिकी।

आईपीएल की दुनिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। Royal Challengers Bengaluru अब 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए में बिककर लीग की सबसे महंगी टीम बन गई है। खास बात यह है कि टीम मौजूदा समय में डिफेंडिंग चैंपियन भी है, जिससे इसकी वैल्यू और बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम की मेंस और विमेंस दोनों यूनिट्स को एक बड़े कंसोर्टियम ने खरीदा है। इस डील को अभी Board of Control for Cricket in India और अन्य रेगुलेटरी संस्थाओं से मंजूरी मिलनी बाकी है।


चार बड़ी कंपनियों ने मिलकर खरीदी टीम
जानकारी के अनुसार, Aditya Birla Group, Times of India Group, Bolt Ventures और Blackstone के कंसोर्टियम ने मिलकर टीम के 100% शेयर खरीद लिए हैं। इससे पहले टीम यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास थी। नई ओनरशिप के तहत Aryaman Birla को टीम का चेयरमैन बनाया गया है। 28 साल के आर्यमान पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं और अब बिजनेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


राजस्थान रॉयल्स भी रिकॉर्ड कीमत पर बिकी
इस बीच Rajasthan Royals भी 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) में बिककर दूसरी सबसे महंगी टीम बन गई है। यह बोली Kal Somani के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने जीती। दिलचस्प बात यह है कि 2008 में राजस्थान की कीमत सिर्फ 67 मिलियन डॉलर थी, जो अब कई गुना बढ़ चुकी है। इससे पहले Lucknow Super Giants को 2021 में 7,090 करोड़ में खरीदा गया था, जिसका रिकॉर्ड अब टूट चुका है।


19 साल में RCB की वैल्यू में जबरदस्त उछाल
RCB को 2008 में Vijay Mallya ने करीब 111.6 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उस समय भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 446 करोड़ रुपए थी। अब 2026 में यह टीम करीब 16 गुना ज्यादा कीमत पर बिकी है, जो आईपीएल के बढ़ते ब्रांड वैल्यू को दर्शाता है। मेंस टीम ने 2025 में पहली बार खिताब जीता, जबकि विमेंस टीम भी WPL में दो बार चैंपियन रह चुकी है।


IPL 2026 में RCB का पहला मैच 28 मार्च को
आगामी सीजन में RCB अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ बेंगलुरु में खेलेगी। इसके बाद टीम Chennai Super Kings, राजस्थान और Mumbai Indians से भिड़ेगी। नई ओनरशिप के साथ टीम से इस बार भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *