IPL 2026: चंडीगढ़ में गुजरात को करारी मात देकर पंजाब बना किंग, आज इकाना में लखनऊ और दिल्ली के बीच मुकाबला

top-news
आईपीएल में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। युजवेंद्र चहल ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया, जबकि अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदों का ओवर डालकर अनचाहा रिकॉर्ड बनाया।

आईपीएल में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में कई ऐसे पल देखने को मिले, जिन्होंने फैंस का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस मुकाबले में जहां एक तरफ गेंदबाजों ने रिकॉर्ड बनाए, वहीं बल्लेबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि मुकाबला आखिरी ओवर तक गया और अंत में पंजाब ने बाजी मार ली।


चहल बने मिड ओवर्स के बादशाह, अर्शदीप का अनचाहा रिकॉर्ड

इस मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो बड़े विकेट झटके। उन्होंने शुभमन गिल और जोस बटलर को आउट किया, जो 7 से 15 ओवर के बीच आए। इसी के साथ चहल आईपीएल इतिहास में इस फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। दूसरी ओर अर्शदीप सिंहने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे वह शायद याद नहीं रखना चाहेंगे। उन्होंने एक ओवर पूरा करने के लिए 11 गेंदें फेंकी, जिसमें 4 वाइड और 1 नो बॉल शामिल रही।


डेब्यू, कैच और छोटे-छोटे पल बने मैच के हीरो

मैच में कई यादगार मोमेंट्स भी देखने को मिले। गुजरात की ओर से अशोक शर्मा और पंजाब के कूपर कोनोली ने डेब्यू किया। कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं जेवियर बार्टलेट का हवा में छलांग लगाकर लिया गया कैच भी चर्चा में रहा। इसके अलावा Rashid Khan की गेंद पर कोनोली का 103 मीटर लंबा छक्का फैंस के लिए खास पल बना।


आखिरी ओवर में पलटा मैच, पंजाब ने मारी बाजी

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। एक समय पंजाब की टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन अचानक विकेट गिरने से मैच पलट गया। 109 रन तक सिर्फ 2 विकेट गिरे थे, लेकिन 118 तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गिर गए। हालांकि अंत में कूपर कोनोली ने शानदार चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में वापसी कराई, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। इस जीत के साथ पंजाब ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत का संकेत दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *