पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का सफर समाप्त हो चुका है। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने बेहद शानदार करते हुए 29 मेडल हासिल किए हैं। जिसमें 7 गोल्ड, 9 स‍िल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मेडल टैली में भारत 18वें नंबर पर रहा है। अच्छी बात ये है कि भारत ने मेडल टैली में स्विट्जरलैंड, साउथ कोरिया, बेल्जियम और अर्जेंटीना जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।

टूट गया टोक्यो पैरालंपिक 2020 का रिकॉर्ड

पेरिस पैरालंप‍िक गेम्स में भारत ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले पैरालंपिक गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रहा था। जहां भारतीय दल ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 19 मेडल्स हासिल किए थे, तब मेडल टैली में भारत का स्थान 24वां था।

इन पदकवीरों ने बढ़ाया देश का मान

  • 1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
  • 2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
  • 3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
  • 4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
  • 5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
  • 6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)
  • 7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
  • 8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)
  • 9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल,  मेन्स सिंगल्स (SL3)
  • 10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
  • 11.  थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
  • 12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4)
  • 13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन
  • 14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)
  • 15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6) 
  • 16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 400m (T20)
  • 17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)
  • 18. शरद कुमार (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)
  • 19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
  • 20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)-  ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
  • 21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46)
  • 22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन
  • 23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
  • 24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
  • 25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1)
  • 26. प्रवीण कुमार (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स हाई जंप (T44)
  • 27. होकाटो होटोजे सेमा (एथलेटिक्स) – ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स शॉट पुट (F57)
  • 28. सिमरन शर्मा (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर (T12)
  • 29. नवदीप सिंह (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F41
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version