Delhi: केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा अंडमान से विष्णु, अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजजू, अरुणाचल इस्ट से तापिर गाव चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली की सीट की बात करें तो चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल. उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी का नाम फाइनल किया गया है। जबकि नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत, दक्षिण दिल्ली से रामवीर बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे।

किन सीटों से कौन लड़ेंगे चुनाव

वाराणसी – नरेंद्र मोदी
अंडमान- विष्णु
अरुणाचल पश्चिम- किरण रिजिजू
अरुणाचल ईस्ट- तापिर गाव
सिल्चर – परिमल शुक्ल
गुवाहाटी- बिजली कलिता
डिब्रूगढ़- सर्बानंद सोनोवाल

बस्तर- महेश कश्यप

चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल
उत्तर पूर्वी- मनोज तिवारी
नयी दिल्ली- बांसुरी स्वराज
पश्चिमी दिल्ली – कमलजीत सेहरावत
दक्षिण दिल्ली- रामवीर बिधूड़ी

इन राज्यों की इतनी सीटों पर नाम तय

उत्तर प्रदेश से – 51
बंगाल- 20 सीट
मध्य प्रदेश – 24
गुजरात – 15
राजस्थान- 15
केरल- 12
तेलंगाना- 9
असम – 11
झारखण्ड – 11
छत्तीसगढ़- 11
दिल्ली- 5
जम्मू कश्मीर – 2
अरुणाचल- 2
गोवा- 1
त्रिपुरा- 1
अंडमान- 1
दमन दिउ- 1

195 सीटों पर नाम फाइनल

सूत्रों की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उत्तर प्रदेश में आरएलडी, अपना दल, सुभासपा और निषाद पार्टी के लिए 6 लोकसभा सीटें छोड़ेगी. इसमें आरएलडी के लिए 2 लोकसभा सीटें, अपना दल के लिए 2 लोकसभा सीटें, सुभासपा और निषाद पार्टी के लिए 1-1 लोकसभा सीटें होंगी. इसी रणनीति के मद्देनजर बीजेपी ने 56 सीटों पर अपने उम्मीवारों के नाम फाइनल किए हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version