भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। तो अब एशिया कप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होगा, जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत आना होगा। वनडे विश्वकप 2023 जोकि भारत में खेला गया था, उसके लिए भी पाकिस्तान टीम भारत आई थी। अब एशिया कप 2025 के लिए एक बार फिर पाकिस्तान को भारत आना होगा, लेकिन फैंस के लिए एक खबर ये भी है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे, ऐसा क्यों होगा, क्या है पूरा बात, आइए जानते हैं।

भारत में खेला जाएगा एशिया कप 2025

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, एशिया कप 2025 भारत में आयोजित होगा। पिछली हार एशिया कप को भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में जीता था। लेकिन अब इस बार जब देश में एशिया कप का आयोजन होगा, तब रोहित शर्मा इसे नहीं खेल पाएंगे। इसी के साथ ही एशिया कप 2027 का आयोजन बांग्लादेश में होगा।

रोहित और विराट नहीं होंगे एशिया कप का हिस्सा

जानकारी के मुताबिक, टी-20 विश्वकप 2026 को देखते हुए एशिया कप 2025 टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, वहीं एशिया कप 2027 की मेजबानी बांग्लादेश करेगा,जोकि वनडे फॉर्मेट में खेला जाना तय है। इसलिए एशिया कप 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर नहीं आएगा, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने टी-20 फॉर्मेट से संयास ले लिया है।

भारत का रहा है एशिया कप में दबदबा

एशिया कप के विनर्स के बारे में देखें, तो भारतीय टीम नेसबसे ज्यादा 7 बार वनडे और 1 बार टी20 फॉर्मेट में एशिया कप जीता है। वहीं, श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप जीता है और पाकिस्तान ने सिर्फ 2 बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version