Noida:
अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में विभिन्न आयोजन किए गए। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई और घरों में दीपावली मनाई गई। इसके साथ ही अंखड पाठ और भजन कीर्तन किया गया। इसी कड़ी में नोएडा में आरोही फाउंडेशन ट्रस्ट झुग्गी-झोपड़ी में लोगों के साथ दिवाली मनाई और दिए वितरित किए।

भगवान राम के भजन गाए


सेक्टर 8 में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में पहुंचकर आरोही फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भगवान राम के भजन गाए। इस दौरान झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग भगवन श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खुश दिखे। आरोही फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव रंजित गुप्ता ने कहा कि गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा काम है। आरोही फाउंडेशन ट्रस्ट हर तरीके से गरीब लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सेक्टर 8 में दीये वितरित किए गए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version