GREATER NOIDA: निर्भया के दोषियों का केस लड़ने वाले वरिष्ठ वकील एपी सिंह सीमा हैदर का केस लड़ने जा रहे हैं। एपी सिंह सोमवार को सीमा और सचिन से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां पर सीमा और सचिन के गांव वालों ने उनका स्वागत किया। सीमा के घर पहुंचकर एपी सिंह ने उनका हाल-चाल जाना।

‘जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा’

सीमा और सचिन से मिलने के बाद एडवोकेट एपी सिंह ने कहा कि सीमा की तबीयत ठीक नहीं है। मीडिया से बात करते हुए एपी सिंह बोले की सीमा को भारत के कानून पर पूरा भरोसा है। उनको भारत की जांच एजेंसियों पर भरोसा है। एपी सिंह के मुताबिक वो सीमा और सचिन का हाल चाल जानने यहां आए थे।

‘सीमा पूछताछ के लिए है तैयार’

एपी सिंह ने कहा कि देश में और भी लोग हैं, जो अवैध तरीके से रह रहे हैं। उनके मुताबिक सीमा को जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। वो किसी भी तरह की पूछताछ के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सीमा के केस में सिर्फ सच का सहारा लिया जाएगा और जांच एजेंसियों के साथ देश को जो कुछ बताया जाएगा वो सच ही बताया जाएगा।

कौन हैं एडवोकेट AP सिंह?

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने निर्भया के दोषियों का केस लड़ा था। जिनका एपी सिंह बचाव कर रहे थे। हालांकि सभी दोषियों को मार्च साल 2020 में फांसी की सजा दे दी गई थी। एपी सिंह साल 1997 से केस लड़ रहे हैं। निर्भया के दोषियों का केस लड़ने पर देश भर में उनकी आलोचना की गई थी। हालांकि इस मामले में एपी सिंह कहता हैं कि ये उनके प्रोफेशन का हिस्सा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version