Noida: नोएडा में एक अनोखा मामला सामने आया है। कोतवाली जारचा क्षेत्र क्षेत्र में जिस मंडप में शादी हुई, उसी मंडप में दो बहनों का तुरंत तलाक भी हो गया। दरअसल, जारचा क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों से निकाह करने आए दो सगे भाइयों की बरात आई थी। इसी बीच दूल्हे द्वारा दुल्हन पर अभद्र टिप्पणी करने से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। दहेज का सारा पैसा वापस लेने के बाद बरात को छोड़ा। बरात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई।

बरात विदाई के समय हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, कोतवाली जारचा क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने दो बेटियों की शादी गाजियाबाद के एक गांव के दो सगे भाइयों के साथ तय की थी। गाजियाबाद से रविवार को बरात जारचा क्षेत्र के गांव आई थी। दोनों बहनों के निकाह की सभी रस्में हंसी-खुशी पूरी हो गईं थीं।

दूल्हे ने दोस्तों के सामने की अभद्र टिप्पणी
निकाह के बाद बरात विदा होने की रस्म के दौरान दूल्हे पक्ष साथियों के साथ सलामी पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे ने अपने दोस्तों के सामने दुल्हन पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे लड़की पक्ष भड़क गया व बारातियों को बंधक बनाकर दुल्हनों को भेजने से मना कर दिया। इसके बाद तुरंत तलाक की रस्म कराई व शादी में दिया गया सारा समान व खर्चे के तीन लाख रुपये लेकर बरात को मुक्त किया। सोमवार सुबह बरात वापस लौट गई।

दोनों पक्षों ने आपस में मामला सुलझाया
कोतवाली प्रभारी जारचा सुनील बैसला ने बताया कि गांव में आई बरात में किसी मुद्दे को लेकर लड़की व लड़के पक्ष के बीच विवाद हो गया था। वर पक्ष बिना दुल्हन लिए वापस लौट गए। कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version