Noida: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष रविवार को अखिलेश यादव नोएडा पहुंचे। अखिलेश सपा के संस्थापक सदस्य प्रदीप कपूर की श्रद्धाजलि सभा में शामिल होने पहुंचे हैं। प्रदीप कपूर के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सहारे चुनाव नहीं लड़ रही है। भाजपा अधिकारियों के बलबूते चुनाव लड़ रही है, इसलिए उपचुनाव में हार निश्चित है। वहीं, एक सवाल के जवाब में कहा कि मीडिया वालो को भी बीजेपी नहीं बक्श रही है।

https://nownoida.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-27-at-11.21.08-AM.mp4

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version