बेहाल कर देने वाली गर्मी ने सिर्फ इंसान ही नहीं जानवरों के भी होश उड़ा रखे हैं। बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां पर एक पुलिस वाला बंदर को पानी पिलाता और नहलाता दिखाई दे रहा है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है। बताया जा रहा है कि बंदर बेहोश था, फिर पुलिस वाले ने उसे पानी पिलाया और होश में लाया।

क्या है पूरा मामला?

बुलंदशहर छतारी थाने में तैनात पुलिसकर्मी विकास तोमर ने भीषण गर्मी में एक बंदर के बच्चे की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। छतारी थाने परिसर में एक बंदर गर्मी के कारण बेहोश हो गया था। सिपाही विकास तोमर ने बंदर के हार्ट की पंपिंग की और उसे पानी पिलाया। सिपाही की इस बात ने बंदर के बच्चे की जान बचा ली और वह होश में आ गया। जिसका वीडियो आस-पास मौजूद लोगों ने बना लिया। जिसके बाद पूरे जनपद में विकास तोमर की चर्चा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version