Greater Noida: यमुना विकास प्राधिकरण पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए रविवार को गांव आकलपुर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें जेवर क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि अगर आबादी का दायरा एवं मुआवजा में बढोत्तरी नहीं की गई तो एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी।


अपने हितों के लिए संघर्ष करेंगे संघर्ष
किसानों ने कहा कि प्राधिकरण की गलत नीतियों का विरोध करते हुए व्यापक आंदोलन का आगाज किया जाएगा। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी मांग रखी जाएंगी। पंचायत में अन्य किसानों ने भी आपने विचार रखते हुए कहा, अगर जमीन से फसल उगा कर देश का पेट भरना जानते हैं तो अपने हितों के लिए संघर्ष करना भी जानते हैं। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं तो अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़ेंगे। पंचायत की अध्यक्षता महेन्द्र त्यागी व संचालन भोलू शर्मा ने किया तथा इस दौरान सुधीर त्यागी, सुभाष सिंह, यज्ञ कुमार योगेंद्र त्यागी, करतार मास्टर, ब्रह्मसिंह, हरीश शर्मा, मुकेश प्रधान, ज्ञानेंद्र सिंह, भोला, विष्णु शर्मा, मुकुल शर्मा, उमेश शर्मा, नीरज, लखन भाटी, रामवीर, दुष्यंत आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version