NEW DELHI: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हो चुका है। जींद में सबसे अधिक 12.71 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.03 करोड़ मतदाता हैं, अपने वोटिंग कर रहे हैं। जिसमें कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हरियाणा के नतीजे जम्मू कश्मीर के साथ 8 अक्तूबर को आएंगे।  बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान हो रहा है। जिसके लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी हुई है। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर थी और 16 तक उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिया।

हरियाणा में 5.24 लाख युवा मतदाता
बता दें कि हरियाणा 2.03 करोड़ मतदाताओं में से 1.07 करोड़ से अधिक पुरुष हैं, 95 लाख से अधिक महिलाएं हैं और 467 थर्ड जेंडर हैं। 5.24 लाख युवा मतदाता हैं । जबकि कुल 1.49 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें से 93.5 हजार पुरुष, 55.5 हजार महिलाएं और छह थर्ड जेंडर हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 2.31 लाख मतदाता हैं, जिनमें 89.9 हजार पुरुष और 1.41 लाख महिलाएं हैं। इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक आयु के 8,821 मतदाता हैं, जिनमें 3,283 पुरुष और 5,538 महिलाएं हैं। सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1.09 लाख है, जिनमें 1.04 लाख पुरुष और 4,791 महिलाएं हैं।

कितने अमीर हैं उम्मीदवार
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, 1031 उम्मीदवारों में से 101 यानी की 10 फीसदी महिला हैं। इस बार 1028 प्रत्याशियों में से 538 (52%) प्रत्याशी करोड़पति हैं। इससे पहले 2019 में चुनाव लड़ने वाले कुल 1138 प्रत्याशियों में से 481 (42%) प्रत्याशी करोड़पति थे। 277 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या इससे ज्यादा है। 136 उम्मीदवारों की दौलत दो से पांच करोड़ के बीच है। 50 लाख से दो करोड़ की संपत्ति वाले 228 उम्मीदवार हैं। 10 लाख से 50 लाख संपत्ति वाले 191 उम्मीदवार हैं। जबकि 196 प्रत्याशियों की संपत्ति 10 लाख से कम की है।

कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे अधिक करोड़पति
इस बार कांग्रेस के प्रत्याशियों के औसत संपत्ति 24.40 करोड़ रुपये है। दूसरे नंबर पर भाजपा के उम्मीदवारों के औसत संपत्ति 24.27 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, इनेलो के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 9.64 करोड़, जजपा की 9.36 करोड़, आप की 5.57 करोड़ और बसपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.46 करोड़ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version