Greater Noida:  निषाद पार्टी अध्यक्ष और योगी सरकार में मत्यस पालन विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ग्रेटर नोएडा दौरे पर पहुंचे हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जिला प्रशासन के साथ मंत्री संजय निषाद ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी समेत मंडल स्तर के अधिकारी तक रहे मौजूद। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश की पुलिस ने निषाद के बेटे को मारी थी गोली
अखिलेश यादव के एनकाउंटर वाले बयान पर संजय निषाद कहा कि 7 जून 2015  गोरखपुर में उनके नेतृत्व में निषाद समाज के लोग आंदोलन कर रहे थे। तब अखिलेश सरकार की पुलिस ने गोली चलाई थी, जिसमें एक अखिलेश निषाद मारा गया था। क्या वह निषाद नहीं था। संजय निषाद ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती. एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव पर अखिलेश की सरकार में ही मुकदमे दर्ज थे। एनकाउंटर किन परिस्थितियों में हुआ, इसका जवाब पुलिस देगी। लेकिन अखिलेश को अन्य लोगों के एनकाउंटर पर बात उठानी चाहिए।

महिलाओं को मछली पालने पर 60 फीसदी सब्सिडी
कि  मत्स्य पालन के क्षेत्र में ग्रोथ की असीम संभावनाएं हैं। हाई टेक्नोलॉजी तकनीक के जरिए मत्स्य पालन को राजस्व व रोजगार का बड़ा माध्यम बनाया जा सकता है। इसके लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अलावा उप्र सरकार ने भी कई योजनाएं चलाई हैं। निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत मत्स्य पालन की 33 परियोजनाएं चल रही है। जिसमें महिलाओं को 60 फीसदी और पुरूषों को 40 फीसदी सब्सिडी मिलती है।

नोएडा में मत्स्य पालन की अपार संभावना
नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भी मत्स्य पालन की काफी संभावनाएं हैं। हाई टेक्नोलॉजी के जरिए इस कारोबार को कर सकते हैं। कृषि की तरह अब मतस्य पालन के लिए भी मतस्य पालकों को किसान क्रेडिट की सुविधाएं मिल रही हैं। मंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट केतहत  तहत जाल व अन्य सामान के लिए 1.60 लाख तक का ऋण मिलता है। यमुना-गंगा नदी में मत्स्य पालन के लिए सरकार ने 5-5 किमी पर खंड विकसित किये हैं, जहां पर समितियां बनाकर मत्स्य का कारोबार किया जा सकता है। सरकार सभी सुविधाएं दे रही हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version