Noida: नोएडा पुलिस लगातार एक्शन मोड में हैं। नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस ने सोमवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के ऊपर 25-25 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली गोपनीय सूचना, दो 25 हजार के ईनामी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस अपराध के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में रहती है। सोमवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। नोएडा सेक्टर 24 पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के ऊपर 25-25 हजार रुपए का ईनाम था। पुलिस को ये कामयाबी गोपनीय सूचना के माध्यम से मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दोनों शातिरों के खिलाफ गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर खेल रहे 30 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हैं मामले

पकड़े गए दोनों शातिरों की पहचान विनोद पुत्र दुषेराम और कपिल पुत्र गया प्रसाद के तौर पर हुई है। विनोद ग्राम बवीना थाना बिछवा जिला मैनपुरी हाल में पता काका का मकान खोडा कालोनी थाना खोडा जिला गाजियाबाद का रहने वाला है। इसकी उम्र 30 साल है। वहीं, कपिल ग्राम नगलाबन लोगपुर थाना करहल जिला मैनपुरी हाल पता ग्राम ममूरा गली नं0 5 म0नं0 59 सैक्टर 66 थाना फेस-3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। इसकी उम्र 24 साल है। दोनों के नाम गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज है।

नोएडा स्टेडियम सेक्टर से हुई गिरफ्तारी

नोएडा थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सोमवार को गोपनीय सूचना के आधार पर नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21(A) के गेट नं0 2 व गेट नं0 3 के बीच से दोनों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, अभियुक्त एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए मोबाईल टावरो से आरआरयू व अन्य कीमती उपकरण चोरी करते है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों का एक संगठित गिरोह है जो एनसीआर क्षेत्र में मोबाईल टावरो से आरआरयू व अन्य कीमती उपकरणो को चोरी करता है और उन उपकरणो को बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version