Greater Noida: खो-खो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने जिले लौटने पर खिलाड़ियों का भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन द्वारा दादरी में स्वागत किया गया। गोवा में खेलो भारत यूथ गेम फेडरेशन इंडिया नेशनल द्वारा खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें गौतमबुद्ध नगर की टीम ने फाइनल मुकाबाला जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

गोवा में हुई प्रतियोगिता में लहराया परचम
खेलो भारत यूथ गेम फेडरेशन इंडिया नेशनल द्वारा गोवा में खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । आयोजन में कर्नाटक, गौतमबुद्ध नगर, गोवा, मुंबई, केरल, करड, हरियाणा समेत 8 टीमों ने भाग लिया । खो-खो खेल का आयोजन 11 , 12 और 13 अक्टूबर को आयोजन किया गया। गौतमबुध नगर के खो खो खेल के कोच कन्हैया सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और पुणे के बीच सेमीफाइनल खेलते हुए फाइनल में कर्नाटक और उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर रहा। दोनों के बीच मुकाबला होने के चलते गौतम बुद्ध नगर टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कर्नाटक रहा । गौतम बुद्ध नगर टीम खिलाड़ी अनिकेत , स्पर्श, शिवम, नितिन, तनिश, राकेश, गोपाल अंशु आदि ने भाग लिया।

किसान संगठन ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खो खो खेल में पहला स्थान प्राप्त करने पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन द्वारा नगर में खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकुमार सिंह, दीनानाथ, संजीव, सचिन, मोहित, मनोज भाटी, किशोर चौहान, नितिन लोहिया आदि लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version