Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में रात में सोते समय वृद्ध की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। वारदात के समय बेटा भी पिता के साथ ही सो रहा था। लेकिन उसने पुलिस को सुबह सूचना दी। इस पर मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है।

घेर में सोते समय अज्ञात ने मारी गोली
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह थाना कासना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सलेमपुर गुर्जर में श्याम सिंह (73) की खेत के पास बने घेर में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर उच्चाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ फोरेसिंक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
एडीसीपी ने बताया कि मृतक श्यामसिंह के बेटे ने जानकारी दी गई कि रात्रि के समय वह अपने पिता के पास ही सो रहा था। रात्रि के समय तेज आवाज आयी थी। लेकिन बेटे ने इसकी जानकारी सुबह के समय सूचना दी गई है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही घटना अनावरण किया जायेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version