Ghaziabad: संयुक्त किसान मोर्चा आह्वान पर ट्रैक्टर- तिरंगा यात्रा निकाल रहे किसानों को पुलिस रोक रही है। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह को उनके रजापुर गांव स्थित आवास पर ही नजरबंद कर लिया है। कविनगर थाना प्रभारी खुद जिलाध्यक्ष के घर पर मौजूद हैं। इसके विरोध में मोदीनगर और भोजपुर आदि में किसानों ने जाम लगाना शुरू कर दिया है।

गांव के रास्तों पर ही ट्रैक्टरों को रोक रही पुलिस
भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि पुलिस गांव के रास्तों पर ही ट्रैक्टरों को रोकने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि तलहेटा गांव से ट्रैक्टरों के काफिले के साथ आ रहे भाकियू के पदाधिकारी कुलदीप तल्हेटा को रोक दिया गया। भाकियू ने मेरठ रोड पर दुहाई से कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर – तिरंगा यात्रा निकालने की तैयार कर रखी है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एक दिन पहले प्रशासन को चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पुलिस- प्रशासन ट्रैक्टर यात्रा को रोकने का प्रयास न करे। गाजियाबाद दुहाई में भी किसान तिरंगा यात्रा निकलने को लेकर दुहाई पर लगाया जाम। पुलिस और किसानों के बीच नहीं बन रही बात।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version