Ayodhya: अयोध्या नगरी अपने आराध्य के स्वागत के लिए तैयार है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सात दिनों तक होने वाले इस अनुष्ठान के तीसरे दिन शाम करीब पांच बजे गर्भगृह में रामलला अपने आसन पर स्थापित हो गए। मूर्ति की स्थापना 5 घंटे तक वैदिक क्रिया बाद की गई। वहीं, देर रात मूर्ति की पहली छवि सामने आ गई है।

चौथे दिन अनुष्ठान जारी

बता दें कि अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को कर्मकांड की शुरुआत गणेश पूजन के साथ हुई। किसी भी अनुष्ठान के शुभारंभ से पहले भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। इसी मान्यता के चलते गणेश पूजन व अंबिका पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक मंडल के सदस्य दिनेश चंद्र व डॉ. अनिल ने रामलला की रजत प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने गर्भगृह में सिंहासन की पूजा की। इससे पहले मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया था। बता दें कि गर्भगृह में स्थापित मूर्ति श्याम रंग की है। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन अनुष्ठान जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version