उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और जनता से वोटों को लेकर जिरह करने के लिए सड़कों पर उतर पड़े हैं। साथ ही सपा और कांग्रेस ने गठबंधन का ऐलान भी कर दिया है। इसी कड़ी में भदोही सीट पर सपा ने अब अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सपा को पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस का साथ मिलता दिख नजर आ रहा है। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भदोही सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि इसके बदले में समाजवादी पार्टी को पश्चिम बंगाल में भी एक लोकसभा सीट मिलने की उम्मीद है।

कुछ दिनों पहले हुई थी ललितेश-अखिलेश की मुलाकात

आपको बता दें कि बीते दिनों टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से ही उनके इंडिया गठबंधन में आने की चर्चा तेज़ हो गई थी। जिसके बाद सपा का ललितेश को भदोही सीट से उतारने के फैसले ने इस पर मोहर लगा दी है।

केंद्रीय मंत्री कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं ललितेश पति त्रिपाठी

ललितेश पति त्रिपाठी फिलहाल यूपी में टीएमसी के नेता हैं। इससे पहले वह कांग्रेस में थे और प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे। वह साल 2012 में मिर्जापुर के मड़िहान से विधायक रह चुके हैं। 2014 में वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव के मैदान में भी उतरे लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा वह कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री कमलापति त्रिपाठी के परपोते है। साल 2021 में वो कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version