Noida: नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारकर फरार हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसे देखकर रूह कांप जाएगी।

https://nownoida.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-24-at-10.27.23-AM.mp4

सेक्टर 100 में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100  में यह हादसा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ऑटो सवारियों को लेकर जा रहा है। तभी पीछे सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती है और ऑटो जोरदार टक्कर मारते हुए तेजी से आगे बढ़ जाते ही। वहीं, टक्कर लगते ही ऑटो तेजी से उछलता हुआ सड़क पर गिरता है। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं, ऑटो में सवार लोग घायल होकर सड़क पर गिर जाते हैं।

ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति तो उठकर इधर उधर देखने की स्थिति में रहता है। लेकिन दूसरा व्यक्ति अचेत अवस्था में रोड पर ही पड़ा रहता है। वहीं, हादसा होते देख आसपास लोग एकत्रित हो जात हैं। हादसे में ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।  घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीवी के आधार पर फरार कार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

ग्रेटर नोएडा में दो कारें आपस में भिड़ीं
ग्रेटर नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बुधवार को दो कार आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को थाना दनकौर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर दो कारों मे आपस में टक्कर हो गई थी। दोनों कार में सवार व्यक्ति के हलकी चोट आई थी। बाद में आपस में समझौता कर दोनों पक्ष चले गए थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version