Greater Noida: अंसल मॉल के 25 शोरूम संचालकों को स्टाम्प विभाग ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में किरायानामे की जानकारी मांगी है। किरायानामा रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर कर राजस्व शुल्क की वसूली करेगा। विभाग शहर के अन्य मॉल के शोरूम का भी डाटा जुटा रहा है। बता दें कि प्रशासन किरायानामा पंजीकृत नहीं कराकर राजस्व शुल्क की चोरी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ स्टाम्प विभाग ने शिकंजा कस रहा है। इसी के तहत अंसल मॉल के 25 शोरूम संचालकों को नोटिस भेजा है।

गूगल से जानकारी जुटाने के बाद भेजा नोटिस

स्टाम्प विभाग के अफसरों ने बताया कि गूगल सर्च इंजन की मदद से अंसल मॉल के 25 शोरूम की सूची तैयार की गई है। अधिकतर शोरूम किराये पर चल रहे हैं। इनमें रेस्तरां, कपड़े और ग्रोसरी की दुकानें भी हैं। शोरूम संचालकों ने किराएनामे की जानकारी नहीं दी तो विभागीय कार्रवाई कर किरायानामे पर राजस्व शुल्क वसूली होगी। अफसरों का कहना है कि मॉल में जाने पर जानकारी नहीं मिली रही है। मॉल की वेबसाइट या अन्य माध्यम से डाटा एकत्रित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version