Noida: भीषण गर्मी और लू का सामना अभी 3 दिन और करना पड़ेगा। इसके बाद राहत मिलने की संभावना है। 18 जून तक दिन में लू चलेगी। जबकि रात में लू नहीं चलेगी लेकिन तापमान 33 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को भी न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहा। हालांकि शुक्रवार शाम को तेज आंधी और बूंदाबांदी ने गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिला।

आंधी

बता दें कि नोएडा में शुक्रवार को दोपहर के समय बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि, बूंदाबांदी से गर्मी से खास राहत नहीं मिली। लेकिन शाम के समय आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 4 दिन गर्मी का सितम चलता रहेगा। इस बीच दोपहर के बाद तेज आंधी की संभावना भी बन रही है। करीब 45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी।

19 जून को नोएडा पहुंचेगा प्री मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून से नोएडा, ग्रेटर नोएडा में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई है। 16 जून तक लू से राहत के आसार नहीं हैं। इसके बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवाएं अपना असर दिखाएंगीं। इससे बादल छाने और बारिश की संभावना बनेगी। 17 जून के बाद लू से राहत मिलेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version