गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट यूपी की हॉट सीटों में से एक है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा और इंडिया गठबंधन के घटल दल समाजवादी पार्टी के डॉ. महेंद्र सिंह नागर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा 5.59 लाख वोटों के अंतर से जीत गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को 8.57 लाख वोट मिले हैं।

डॉ. महेश शर्मा काफी बड़े अंतर जीत हासिल की
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा काफी बड़े अंतर जीत हासिल की है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट एक हॉट सीट है। दिल्ली से सटे होने के कारण यह एनसीआर का हिस्सा है। मतगणना के लिए सुरक्षा के चौक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पांच विधानसभा सीटों में नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद वाली गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर 26 मार्च को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। गौतमबुद्धनगर में इस बार 53.06 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर सीट से डॉ. महेश शर्मा को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के डॉ. महेंद्र सिंह नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी से था। इस लोकसभा सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनकी किस्मत का फैसला 26.75 लाख मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया था। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 10 हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया था।

डॉ. महेश शर्मा ने इस बार लगाई हैट्रिक
महेश शर्मा ने साल 2014 और 2019 का चुनाव बड़े मार्जिन से जीता था। इस बार उन्होंने हैट्रिक लगाई है। भाजपा प्रत्याशी वर्ष 2009 में बसपा प्रत्याशी के हाथों पराजित हो चुके हैं। वहीं सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर करीब दो वर्ष पहले तक कांग्रेस की राजनीति करते थे। खास बात यह रही कि उनको पार्टी ने एक बार टिकट दिया। फिर टिकट काट कर दूसरे को दे दिया। लेकिन बाद में सपा के स्थानीय संगठन ने आलाकमान के सामने उनका पक्ष मजबूती से रखा। जिसके बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दूसरी बार टिकट दिया। वहीं, बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उन्होंने बसपा का दामन थामकर टिकट हासिल किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version