Holi Special: अगर होली खेलने जा रहे है बरसाना, तो पढ़ ले ये खबर, नहीं तो हो जाएंगे परेशान
दुनियाभर में प्रसिद्ध ब्रज की होली को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. 7 मार्च यानी शुक्रवार को बरसाना में लड्डू मार होली का आयोजन किया जाएगा.
- Rishabh Chhabra
- 06 Mar, 2025
दुनियाभर में प्रसिद्ध ब्रज की होली को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. 7 मार्च यानी शुक्रवार को बरसाना में लड्डू मार होली का आयोजन किया जाएगा. जबकि 8 मार्च को लठमार होली खेली जाएगी. वहीं 9 मार्च को नंदगांव में लठमार होली का आयोजन होगा. इस बार होली खेलने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोग यहां पर आएंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस होली में शिरकत करेंगे. इसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.
पुलिस ने भीड़ को लेकर किया ट्रैफिक डायवर्जन
इस दौरान बरसाना में भीड़ ना हो और जाम की स्थिति ना बने इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. जो श्रद्धालु अपने वाहनों से बरसाना पहुंचेंगे उनके लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान आज से लागू होगा. इन सब सुविधाओं के लिए लगभग 56 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. साथ ही बरसाना में कहां-कहां ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है.
कॉमर्शियल और भारी वाहनों पर लगाया गया प्रतिबंध
पुलिस के अनुसार छाता-बरसाना रोड (बरसाना चौराहा)- छाता से बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल और भारी वाहनों को बरसाना चौराहा से कस्बा बरसाना की ओर जाने पर रोक लगाई है. नन्दगांव कोसी से बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल और भारी वाहनों को बरसाना तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है. इसके अलावा गोवर्धन बरसाना रोड (नीम गांव तिराहा) कस्वा गोवर्धन से बरसाना की ओर जाने वाले वाहनो को नीम गांव तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर प्रतिबंधित कर दिया गया है.
नगर निगम और रोडवेज बसों का भी किया गया डायवर्जन
पुलिस के अनुसार कस्बा बरसाना की ओर जाने वाली नगर निगम और रोडवेज बसें जुनसुटी पार्किंग तक जा सकेंगे और वहीं से वापस कर सकेंगे. राणा की प्याऊ से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है. गोवर्धन रोड नाला से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर भी रोक लगी है. इनके अलावा राधा विहारी इंटर कॉलेज के सहारे नाला बैरियर से बरसाना की ओर, कामा रोड से बरसाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रिया कुण्ड पुल के पास सुदामा चौक से पीली कोठी की ओर पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेंगे.
गोवर्धन रोड पर सबसे ज्यादा पार्किंग
इस व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस प्रशासन ने 56 पार्किंग बनाई गई हैं. इनमें गोवर्धन रोड पर श्रीजी टाउनशिप के आगे, हनीफ का खेत, कमई रोड भट्टा की खाली पडी जमीन, हाथिया चौराहा, पेठा वाले पंण्डित के प्लाट के बराबर वाला खेत, पहम फौजी के प्लाट के आमने सामने श्रीजी टाउनशिप नई कॉलोनी निर्माणाधीन के सामने, श्रीराधारानी के सामने, परम यादव का खेत, क्रेसर की जमीन पर, नगर पंचायत कूड़ाघर के सामने, नरेन्द्र सेठ की जमीन पर आमने-सामने पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.
यहां भी बनाई गई हैं पार्किंग
गोवर्धन रोड पर ही हीरा ठाकुर टैन्ट हाउस के आमने सामने, पदम फौजी के प्लाट के आमने सामने, गुड्डू सेठ के सामने, जनसुटी वाले के खेत पर पार्किंग (रोडवेड के लिए), जनसुटी वाले के खेत के सामने, गुड्डू सेठ की कॉलोनी, नगर पंचायत की पार्किंग शामिल हैं. इनके अलावा करहला रोड पर पांच, छाता रोड पर 17,नन्दगांव रोड पर 8, कामा रोड पर 5, रुपनगर रोड पर 3, ढभाला रोड पर 3 और कस्बा बरसाना में 3 पार्किंग बनी हैं.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






