Bulandshahr में अवैध हथियार के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस और प्रशासन का भी नहीं है कोई खौफ

top-news
आज के समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत हर किसी की होती है. किसी को बागवानी का शौक होता है.

आज के समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत हर किसी की होती है. किसी को बागवानी का शौक होता है. तो किसी को कपड़ों का लोग अपने शौक के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हैं. वहीं एक जनाब ऐसे भी है जिन्हें किसी आम चीज का नहीं बहुत ही खास चीज का शौक है. ये ऐसा शौक है कि अगर जरा सी लापरवाही हो जाए तो इंसान की जान तक जा सकती है. 

बंदूकों और पिस्तौलों संग वीडियो हो रहे वायरल 

जी हां आप बिल्कुल ठीक समझ रहे हैं. इन जनाब को बंदूकों और पिस्तौलों का शौक है. ये केवल शौक ही नहीं है बल्कि ये महाशय अक्सर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर बंदूकों और पिस्तौलों के साथ वीडियो बनाकर डालते रहते हैं. बताया जा रहा है कि युवक अवैध हथियारों संग वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है. 

पुलिस और प्रशासन का भी नहीं है खौफ 

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी में अवैध हथियार के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. देखा जाए तो युवक के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रशासन का डंडा भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं पा रहा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *