Ghaziabad में बढ़ी विधायक और प्रशासन के बीच तनातनी, अब दे डाला ये धाकड़ बयान, लखनऊ तक छिड़ी चर्चा !

top-news
गाजियाबाद में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा निकाली गई कलश यात्रा विवादों में घिर गई। बिना अनुमति के हजारों लोगों की भीड़ के साथ निकाली गई

गाजियाबाद में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा निकाली गई कलश यात्रा विवादों में घिर गई। बिना अनुमति के हजारों लोगों की भीड़ के साथ निकाली गई इस यात्रा को रोकने पहुंची पुलिस और विधायक के बीच झड़प हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान विधायक के कपड़े तक फट गए।

बिना अनुमति निकली यात्रा, पुलिस ने रोका

लोनी बॉर्डर इलाके में आयोजित रामकथा से पहले नंदकिशोर गुर्जर ने कलश यात्रा निकाली। पुलिस का कहना है कि इस जुलूस के लिए न तो अनुमति ली गई थी और न ही आवेदन दिया गया था। जब पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

विधायक ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और यहां तक कि उन पर पिस्टल तक तान दी। उन्होंने कहा, "अगर एसीपी और इंस्पेक्टर ने शराब नहीं पी थी, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।" उन्होंने मंच से कहा कि यूपी में अन्याय बढ़ गया है और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की उम्मीद है।

पुलिस का पक्ष, होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 19 मार्च की रात को ही सूचना मिल गई थी कि हितेश गुर्जर नाम के व्यक्ति द्वारा 20 मार्च को कलश यात्रा निकाले जाने की योजना है। इसी को लेकर पुलिस ने रात में कई बार फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह बातचीत के दौरान यात्रा को रोकने का निर्देश दिया गया था, फिर भी इसे निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।

हजारों की भीड़, सुरक्षा पर सवाल

इस कलश यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष थे। विधायक खुद सिर पर रामचरितमानस रखकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। बिना अनुमति इतनी बड़ी भीड़ का इकट्ठा होना और फिर पुलिस के साथ झड़प होना प्रशासनिक लापरवाही की ओर भी इशारा करता है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *