Firozabad: बेटे के मुंडन पर मां-बाप ने किया सुसाइड, ये रही वजह

top-news
फिरोजाबाद जिले के हर्राजपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली पारिवारिक विवाद में एक नवदंपति ने आत्महत्या कर ली।

फिरोजाबाद जिले के हर्राजपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली पारिवारिक विवाद में एक नवदंपति ने आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच बेटे के मुंडन की तारीख को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में जानलेवा बन गई।

सप्तमी या नवमी? इसी पर शुरू हुआ विवाद

24 वर्षीय विशाल और उसकी पत्नी रोशनी के बीच चार महीने के बेटे ईशू के मुंडन को लेकर बहस हुई थी। रोशनी जहां मुंडन सप्तमी को कराना चाहती थी, वहीं विशाल नवमी पर कराने की जिद पर अड़ा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसका अंजाम आत्महत्या में हुआ।

सुबह ऑटो लेकर निकले, लौटे तो जीवन बदल गया

विशाल पेशे से ऑटो चालक था और सुबह 6 बजे काम पर निकल गया। उसने जाते-जाते मुंडन नवमी को कराने की बात दोहराई। जब वह 9 बजे नाश्ते के लिए लौटा तो घर का नज़ारा देखकर सन्न रह गया। पत्नी रोशनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

ससुराल वालों की धमकी से टूटा हौसला

पत्नी की मौत के बाद विशाल ने जब यह सूचना अपने ससुरालवालों को दी तो उन्होंने उसे जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दी। इस मानसिक दबाव में आकर विशाल ने भी कुछ ही देर बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

गांव में पसरा मातम, पुलिस कर रही जांच

इस दोहरी आत्महत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

चार महीने का मासूम अनाथ

इस दर्दनाक घटना का सबसे मासूम शिकार बना चार माह का बेटा ईशू, जो अब पूरी तरह अनाथ हो चुका है। लोग यही सवाल कर रहे हैं कि क्या एक रस्म के लिए दो ज़िंदगियों का अंत ज़रूरी था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *