Bareilly: पत्नी के तानों ने किया दुखी, मां से आखिरी बार बोली बड़ी बात और फिर..... पढ़कर कलेजा मुंह को आ जाएगा

top-news
बरेली में पारिवारिक कलह ने एक और जान ले ली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की मुंशी नगर कॉलोनी में 28 वर्षीय युवक राज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बरेली में पारिवारिक कलह ने एक और जान ले ली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की मुंशी नगर कॉलोनी में 28 वर्षीय युवक राज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व उसने अपनी मां से कहा, "मैं अब हमेशा के लिए सोने जा रहा हूं, मुझे परेशान मत करना।" मां को लगा बेटा थककर सोने जा रहा है, लेकिन कुछ घंटों बाद जब वह कमरे में पहुंची तो बेटे को पंखे से लटका देख सन्न रह गई।

राज की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का आरोप है कि राज अपनी पत्नी सिमरन से बेहद परेशान था। दो दिन पहले वह अपनी पत्नी को देहरादून में एक शादी समारोह में ले जाने के लिए उसके मायके शाहजहांपुर गया था। लेकिन पत्नी के परिवार वालों ने सिमरन को भेजने से साफ इनकार कर दिया और उसके भाइयों ने राज के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे वहां से भगा दिया गया।

पुलिस हिरासत और धमकियों से टूटा पति

राज के परिवार का कहना है कि मायके वालों ने अगले दिन झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसके चलते राज को पुलिस हिरासत में रहना पड़ा। हिरासत से लौटने के बाद वह पूरी तरह टूट चुका था। आरोप है कि सिमरन ने सोशल मीडिया पर राज को धमकी देते हुए लिखा, "तू 10:30 तक जेल जाएगा, बेस्ट ऑफ लक, अब तू जा जेल।" इसके बाद सिमरन ने राज के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

राज के ससुराल पक्ष पर और भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सिमरन का भाई खुद पुलिस में तैनात है और उसने महिला थाने में ही राज और उसके पिता की पिटाई कर दी थी। घटना के दिन मंगलवार को भी राज को महिला थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिससे वह और अधिक मानसिक तनाव में आ गया।

एक साल पहले हुई थी शादी, एक बेटा भी है

परिजनों ने बताया कि राज और सिमरन की शादी को मात्र एक साल हुआ था। शादी के बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ। हालांकि, शादी के शुरुआती महीनों से ही सिमरन का व्यवहार परिवार के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। वह दिनभर किसी न किसी से बातचीत में व्यस्त रहती थी और राज ने इसको लेकर कई बार परिवार से शिकायत भी की थी। बावजूद इसके, किसी ने सिमरन की हरकतों पर ध्यान नहीं दिया।

पुलिस कर रही है जांच, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

इज्जतनगर पुलिस का कहना है कि 28 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने कहा कि हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

राज की मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घरेलू विवादों को हल करने की जिम्मेदारी सिर्फ एक पक्ष पर क्यों डाल दी जाती है? कहीं यह मामला न्याय के नाम पर अन्याय की एक और मिसाल तो नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *