Mathura: 'इमरान' के टारगेट पर थी 50 लड़कियां...23 गर्लफ्रेंड, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग का खुलासा, पुलिस की गिरफ्त में
मथुरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नाम और धर्म छिपाकर कई हिंदू युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया था।
- Rishabh Chhabra
- 09 Jun, 2025
मथुरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नाम और धर्म छिपाकर कई हिंदू युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। आरोपी युवक की पहचान इमरान के रूप में हुई है, जो मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मछली मंडी इलाके का निवासी है और ऑटो चलाता है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां हिंदू युवतियों ने एक मुस्लिम युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। लोगों के साथ-साथ हिंदू संगठनों के लोगों ने भी आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नाम बदलकर बनाता था प्रेम संबंध
इमरान पर आरोप है कि वह अपना नाम बदलकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान वह गुप्त रूप से उनके अश्लील वीडियो भी बना लेता था। जब लड़कियों को सच्चाई का पता चलता, तब तक इमरान उनके निजी पलों के वीडियो बना चुका होता था।
वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
इसके बाद वह युवतियों को वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। इस मामले के सामने आते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी एक्टिव हो गए। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। हिन्दू संगठनों की माने तो इमरान अब तक लगभग 23 युवतियों से संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर चुका है। इस तरह की जानकारी सामने आई है।
हिंदू संगठन ने दी थी सूचना
मामला सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत की और कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताते हुए इलाके में प्रदर्शन भी किया। उनका आरोप है कि यह केवल एक युवक का नहीं, बल्कि एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी इमरान ने बताया कि उसका टारगेट 50 लड़कियां थीं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






