https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

बारात में बवाल;डीजे पर डांस के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट, पैसे जेवर भी लूटे

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Ghaziabad: गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रशांत विहार कॉलोनी में देर रात बारात में बवाल हो गया। सड़क से गुजर रही बारात पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बारात में सड़क के दौरान डीजे पर कुछ लोग घुसे और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बारातियों ने विरोध किया तो हमला कर दिया। इतना ही नहीं महिलाओं के मंगलसूत्र और कुंडल लूट लिए। दूल्हे के पिता से रुपया भरा बैग भी लूट लिया। इतना ही नहीं घर की छत से पथराव भी किया गया।जिसमें दर्जन भर से ज्यादा बाराती घायल हो गए हैं। पीड़ित परिवार दहशत में है। जिस घर में आज खुशियां मनाई जानी थी, वहां पर लोग दहशत में जी रहे हैं।
पीड़ित परिवार से मिले भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर 
बारात पर हमले की सूचना के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पीड़ित परिवार को ढाढस बधाते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा. वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और आरोपियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया
सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि थाना लोनी क्षेत्रान्तर्गत प्रशान्त विहार से जरिये डायल 112 के माध्यम से बारात में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। थाना लोनी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रशान्त विहार थाना लोनी क्षेत्र के नाहर सिंह के यहां पर थाना लोनी क्षेत्र से ही बारात आयी थी । बारात में डांस को लेकर गैर समुदाय के लोगों के साथ वाद विवाद हो गया। इसके बाद बारातियों के साथ मारपीट की गई है। थाना लोनी पुलिस द्वारा मौके से 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *