उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर का दौरा किया। इस दौरान वो महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 55वीं और महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भी शामिल हुए। जहां पर सीएम योगी ने कहा कि हमें बांटने वाली ताकतों के षड्यंत्र से सतर्क होकर और एकजुट होकर देश और समाज हित के लिए काम करना होगा।

सीएम योगी बोले ‘बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 55वीं और महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि ‘जातीय विभेद, छुआछूत के चलते जब तक तक सामाजिक एकजुटता का अभाव रहेगा, तब तक राष्ट्रीय एकता को चुनौती मिलती रहेगी। यही कारण है कि भारत की मार्गदर्शक संत परंपरा ने समाज को जोड़ने का संदेश दिया है। हमें बांटने वाली ताकतों के षड्यंत्र से सतर्क होकर और एकजुट होकर देश और समाज हित के लिए काम करना होगा’।

‘कोरे भाषण से नहीं आचरण परिवर्तन से बदलाव आता है’।

सीएम योगी ने अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ याद करते हुए कहा कि ‘महंतद्वय ने जो कहा वो करके भी दिखाया। जो बोला वो किया और जो किया वही बोला। दोनों गुरुजनों ने सामाजिक एकता के लिए समरसता के अभियान को नई ऊंचाई दी। शिक्षा, चिकित्सा और सेवा के अनेक प्रकल्पों को आगे बढ़ाया। गोसेवा और गोरक्षा के संकल्प को पूर्णता की राह दिखाई। महंतद्वय के लिए कोई कार्य सिर्फ उपदेश नहीं था बल्कि वह उसे करके दिखाते थे। वास्तव में किसी बात का वजन तभी होगा जब हम उसे खुद आचरण में उतारेंगे’। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कोरे भाषण से नहीं आचरण परिवर्तन से बदलाव आता है’।

गोरक्षपीठ पर कही बड़ी बात

सीएम योगी ने गोरक्षपीठ पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘जीवन का ऐसा कोई पक्ष नहीं जिसे गोरक्षपीठ ने आगे न बढ़ाया हो। गोरक्षपीठ की परंपरा जोड़ने की रही है। इन पीठ ने इतिहास के अलग-अलग कालखंडों में उन कारणों को समझने के लिए प्रेरित किया। जिनकी वजह से देश को गुलाम होना पड़ा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी गुलामी की मानसिकता इतनी हावी रही कि तत्कालीन नेतृत्व देश की सही दिशा नहीं तय कर पाया। अनेक बलिदानियों के सर्वस्व बलिदान से हासिल स्वतंत्रता के बाद भी देश को सही दिशा न मिलने से संतों में आक्रोश था’।

आज सही दिशा में बढ़ रहा है भारत : CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में कहा कि ‘आज भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। विगत दस वर्षों में भारत की प्रगति, सर्वांगीण विकास की रूपरेखा उत्साहित करने वाली है। इस परिस्थिति में हम सबका दायित्व है कि हम बांटने वाली ताकतों के षड्यंत्र से बचें। सतर्क इसलिए भी रहना होगा कि आपस में लड़ाने के लिए पैसा किसी और का होगा लेकिन माध्यम यहीं के लोग बनेंगे। इससे बचने के लिए संत परंपरा के संदेशों को जानने की आवश्यकता है’।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version