गाजियाबाद कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने चार अंतर राज्य हथियार तस्कर गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार पिस्तौल, उनकी मैगजीन और चार तमंचे बरामद हुए हैं।

शुरुआती पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि ये चारों अभियुक्त बिहार और मध्य प्रदेश से पिस्टल ₹25000 और तमंचा ₹2200 में खरीद कर लाते थे, जिन्हें ये दिल्ली एनसीआर में ऑन डिमांड बेचा करते थे, हथियार बेचने से हुए मुनाफे को यह आपस में बांट लिया करते थे।

मुखबिर की जानकारी पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, क्राइम ब्रांच पुलिस को ये जानकारी मिल रही थी कि गाजियाबाद में कुछ हथियार तस्कर हथियारों की खरीद फरोख में जुटे हुए हैं। इसी को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने मुखबिर की जानकारी पर इन चारों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इन चारों को जेल भेजा जा रहा है।

बाकी साथियों की पड़ताल जारी

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद राय ने बताया कि उनके बाकी साथियों की तलाश भी जोर-जोर से की जा रही है और अब तक इन्होंने किन-किन लोगों को हथियार बेचे हैं इसकी भी जांच की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version