सावन का महीना शिव भक्तों के लिए किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं है। हर सोमवार को मंदिरों में उत्सव की तरह मनाया जाता है। आज हम आपको सावन के चौथे सोमवार को आप अपनी राशि किस तरह से अभिषेक करके देवो के देव महादेव से कृपा प्राप्त कर सकते हैं, वो बता रहे हैं।

सावन के चौथे सोमवार का शुभ मुहूर्त

जैसा कि हम जानते हैं कि 12 अगस्त को सावन 2024 का चौथा सोमवार है। पंचांग के मुताबिक, 12 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से लेकर 5 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। तो वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक होगा।

राशि अनुसार महादेव का अभिषेक

  • मेष राशि के लोग सावन के चौथे सोमवार पर शहद या चंदन मिश्रित गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करें।
  • वृषभ राशि के लोग जीवन में सुख-शांति की चाहत से सावन के चौथे सोमवार पर कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि के लोग सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर गंगाजल में बेलपत्र डालकर भोले नाथ का अभिषेक करें।
  • कर्क राशि के लोग सावन के चौथे सोमवार पर शुद्ध घी से शिव जी का अभिषेक करके कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
  • सिंह राशि के लोग मनचाहा साथी पाने के लिए सावन के चौथे सोमवार पर गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें।
  • कन्या राशि के लोग सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में पान का पत्ता या दूर्वा डालकर भोलेनाथ का अभिषेक करें।
  • तुला राशि के लोग शुक्र ग्रह मजबूत करने हेतु सावन के चौथे सोमवार पर पंचामृत से भोले भंडारी का अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि के लोग सावन के चौथे सोमवार पर पर गंगाजल में शहद मिलाकर भोलेनाथ  का अभिषेक करें।
  • धनु राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर गाय के कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।
  • मकर राशि के जातक महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कुंभ राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मीन राशि के जातक विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए भगवान शिव का  दूध में केसर मिलाकर यानी केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें।

ये जानकारी सूचना देने के आधार पर तैयार की गई है। हर व्यक्ति के जीवन में परिस्थिति  का भी अहम योगदान होता है। इसलिए किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए योग्य व्यक्ति से बात करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version