राष्ट्रीय

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026: सभी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें और तैयारी टिप्स, जानें अभी

यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 में पीसीएस, आरओ-एआरओ, स्टाफ नर्स, असिस्टेंट इंजीनियर, फूड सेफ्टी ऑफिसर और फॉरेस्ट गार्ड समेत कई परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों को तैयारी के साथ आधिकारिक अपडेट भी नियमित देखना चाहिए।

top-news

15 अक्टूबर से यूपी में मिठाई की ‘यूज बाई डेट’ दिखाना अनिवार्य, खुली मिठाइयां भी नियम के दायरे में, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से बिक्री के लिए रखी और स्टॉक में मौजूद खुली मिठाइयों पर भी ‘यूज बाई डेट’ प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और हितों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।

top-news

आज रविवार के बावजूद बैंक खुले, ATM से भी मुफ्त निकासी, सोमवार से 3 दिन सरकारी बैंक बंद, 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

रविवार 27 सितंबर को ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले हैं। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से शाखाओं की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग के बीच एटीएम शुल्क के नियम भी जानना जरूरी है।

top-news

वोटर लिस्ट से नाम कटा तो घर आएंगे अधिकारी, SIR में दस्तावेज लेकर होगा सत्यापन, अब तक 30 राज्यों-UT में 13.37 करोड़ नाम हटे

SIR को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने मसौदा मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों को नाम जुड़वाने का मौका दिया है। दिल्ली और महाराष्ट्र में दावा-आपत्ति की समयसीमा भी बढ़ाई गई है। आयोग के मुताबिक, 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13.37 करोड़ नाम मसौदा सूची से कम हुए हैं।

top-news

स्कूल की थाली में अब अंडे के बाद मछली की एंट्री! पुडुचेरी का बड़ा फैसला, बच्चों के मिड-डे मील में बड़ा बदलाव

पुडुचेरी सरकार सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में मछली और उससे बने पौष्टिक व्यंजन जोड़ने की तैयारी में है। योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यानम और कुछ तटीय स्कूलों से होगी।

top-news

एन चंद्रशेखरन 2032 तक संभालेंगे टाटा संस की कमान, बोर्ड ने पांच साल के नए कार्यकाल को दी मंजूरी

टाटा संस के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। अब वह 2032 तक चेयरमैन रह सकते हैं। चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह ने कई नए क्षेत्रों में विस्तार किया है। बोर्ड ने टाटा संस की शेयर बाजार में सूचीबद्धता से जुड़ी प्रक्रिया को भी मंजूरी दी है।

top-news

लंदन में सीएम विजय के कार्यक्रम पर लगा ब्रेक, सुरक्षा कारणों से रद्द हुआ आयोजन, फैंस करते रहे इंतजार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का लंदन के शार्ड के बाहर प्रस्तावित सार्वजनिक कार्यक्रम भीड़ की सुरक्षा को लेकर पुलिस की चिंता के बाद रद्द कर दिया गया। सैकड़ों प्रशंसक घंटों से इंतजार कर रहे थे। टीवीके ने होटल और रास्ते पर

top-news

पीने के पानी को लेकर बवाल! पंचायत अध्यक्ष की ईंट मारकर हत्या

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में पीने के पानी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पंचायत अध्यक्ष महाराजन पर ईंट से हमला किया गया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

top-news

दिल्ली में CJP कार्यकर्ताओं का पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक मार्च, सौरव ने पूछा- अपराध कबूलने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं

जंतर-मंतर पर 23 जून को हुई मारपीट के मामले में CJP ने शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक मार्च निकाला। पार्टी ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। वहीं दिल्ली पुलिस ने चोट को साधारण बताते हुए कानूनी कार्रवाई पूरी होने और जल्द आरोपपत्र दाखिल करने की बात कही।

top-news

ISRO की बड़ी कामयाबी, 36,000 KM से तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च, सीमाओं और आपदाओं पर रहेगी नजर

ISRO ने गुरुवार देर रात EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट को GSLV-F17 रॉकेट से सफलतापूर्वक लॉन्च किया। करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से यह भारत और आसपास के बड़े इलाकों की तस्वीरें लेकर सीमाओं और आपदाओं की निगरानी में मदद करेगा।

top-news

वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो में धुएं का अलार्म बजने से मचा हड़कंप

वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में कार्गो का स्मोक डिटेक्शन अलार्म बजने के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार 155 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतारा गया। शुरुआती जांच में धुएं का कोई संकेत नहीं मिला।

top-news

वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान की नई पारी, FLY91 में पायलट के तौर पर संभाली जिम्मेदारी

वीर चक्र विजेता और भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने नागरिक विमानन में नई शुरुआत की है। सूत्रों के मुताबिक, वह अगस्त में गोवा की क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 से पायलट के रूप में जुड़े हैं। कंपनी ने निजी जानकारी का हवाला देकर इसकी पुष्टि नहीं की है।

top-news

झांसी में भाई को राखी बांधने आई बहन को कार ने रौंदा

झांसी में रक्षाबंधन के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें 24 वर्षीय गर्भवती पलक की इलाज के दौरान मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

top-news

राखी बंधवाकर दिल्ली लौटे दो भाई, हापुड़ हादसे में दोनों की मौत, राखी की खुशियां मातम में बदलीं

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बदायूं के चार युवकों की जान चली गई। दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार ट्रक से टकराने के बाद कई बार पलटी और मौके पर ही चार लोग दम तोड़ बैठे।

top-news

बच्चों की लड़ाई ने लिया खूनी मोड़, गुरुग्राम में ड्राइवर की चाकू से हत्या

गुरुग्राम में बच्चों के झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया और चाकूबाजी में एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि जांच में और नाम भी सामने आ रहे हैं।

top-news

नैनीताल में भारी बारिश से हाहाकार, झील के सभी गेट खोले गए

नैनीताल में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। झील के गेट पूरी तरह खोलने पड़े और जिले में 25 मार्ग बंद हो गए, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा है।

top-news

NEET प्रदर्शनकारियों को SC से बड़ी राहत, सभी FIR रद्द, तो CJP ने वापस लिया दिल्ली मार्च

NEET protest मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द कर दीं। केंद्र के आश्वासन और अदालत के रुख के बाद CJP ने 5 सितंबर का प्रस्तावित मार्च भी वापस ले लिया।

top-news

सितंबर के पहले दिन LPG ने दिया झटका, 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर का दाम

सितंबर की शुरुआत में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में कीमत 9.50 रुपये बढ़कर 2747.50 रुपये हुई। मुंबई और चेन्नई में भी दाम बढ़े हैं। हालांकि घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

top-news

चेतावनी मिलते ही प्रिंसिपल ने खाली कराया पूरा स्कूल, 900 छात्रों की बची जान, कुछ देर बाद आंखों के सामने बह गई पूरी इमारत

नेपाल की भीषण बाढ़ के दौरान त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल की समय पर ली गई सतर्कता ने करीब 900 छात्रों की जान बचा दी। आपदा के बाद भारत समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

top-news

रक्षाबंधन के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए रेलवे ने चलाई दो स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज और रानी कमलापति रूट पर राहत

रक्षाबंधन पर घर गए यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए रेलवे ने दिल्ली के लिए दो विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। प्रयागराज और रानी कमलापति से चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार के बाद बढ़ने वाली भीड़ को संभालने और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने की कोशिश की गई है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags