अजब- गजब! नशे के आदी युवक के पेट से निकले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और दो पेन, जानिए कैसे खाया था?

top-news
गाजियाबाद नशा मुक्ति केंद्र

Hapur: उत्तर हापुड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नशे के आदि युवक को नशा मुक्ति केंद्र में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था। जिससे गुस्सा होकर युवक वहां पर चम्मच और टूथब्रश तोड़कर खा गया। जब उसकी परेशानी हुई तो परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ने पर युवक की जांच की तो स्थिति देखकर डॉक्टर के भी होश उड़ गए।  युवक के पेट में  29 स्टील की चम्मच और 19 टूथब्रश डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद निकाले हैं। फिलहाल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती  कराने पर खाने लगा चम्मच-ब्रश
बता दें कि हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित देवनन्दिनी अस्पताल में बुलंदशहर का रहने वाला युवक 40 वर्षीय सचिन भर्ती हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि सचिन नशे का आदी है। जिसके कारण उन्होंने युवक सचिन को गाजियाबाद में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करने को लेकर सचिन गुस्सा था। जिसके कारण सचिन ने नशा मुक्ति केंद्र के अंदर ही स्टील की चम्मच और टूथब्रश खाने शुरू कर दिए। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे हापुड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड एक्स-रे करने के बाद युवक का ऑपरेशन कर उसके पेट से भारी मात्रा में स्टील की चम्मच और टूथब्रश निकाले हैं।

एक्सरे और सिटी स्कैन करते ही चौंके डाक्टर
डॉक्टर श्याम कुमार ने बताया कि यह पेशेंट एक हफ्ता पहले अस्पताल में आया था और साइकोलॉजिकल डिस्टर्ब  है। इसके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में इसे भेजा था और इसकी हिस्ट्री थी कि यह चम्मच और टूथब्रश खाता था। हम लोगों ने जब एक्सरे और सीटी स्कैन और अन्य जांच कराई तो हैरान रह गए थे। हमारी उम्मीद से भी कहीं ज्यादा स्थिति खराब निकली। युवक के पेट से 29 चम्मच और 19 टूथब्रश और दो बॉल पेन थे, जिसे ऑपरेशन के बाद निकाला गया।

बाथरूम में जाकर खाता था
युवक सचिन ने बताया कि मेरे परिजनों ने मुझे नशा मुक्ति केंद्र में बंद कर दिया था। मैंने गुस्से में आकर चम्मच और ब्रश खा लिया।  मेज पर कटोरी चम्मच और थाली नशा मुक्ति केंद्र में रखे रहते थे और मैं वहां से उठकर बाथरूम में जाकर और चम्मच आगे से तोड़कर खा लेता था।  मेरे पेट से 29 चम्मच और 19 ब्रश निकाले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *