Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्जा सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (AOA) के गठन को लेकर 7 अप्रैल दिन रविवार को मतदान हुआ। जिसमें 714 फ्लैट की सोसाइटी में 386 वोट बनवाए गए। इसमें से 322 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

अभिषेक जैन चुने गए उप महासचिव

इलेक्शन कमेटी के मेंबर भूपेंद्र सिंह, रोहित जयसवाल, डॉ. वीके मिश्रा, पुष्कर शर्मा ने मतगणना करने के बाद अनुराग खरे को अध्यक्ष, जनक राज कंबोज को उपाध्यक्ष पद, राहुल शामियों को महासचिव, अभिषेक जैन को उप सचिव, कैलाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, मनोज सेन एवं राजेश पांडे को कार्यकारी सदस्य के रूप में विजयी घोषित किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version