ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में बीती बुधवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क के किनारे चारपाई पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस दर्दनाक हादसे में घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे लोगों को कैंटर ने कुचला

बीती बुधवार रात को थाना बिसरख क्षेत्र के गौर माल के सामने चौकी चार मूर्ति की ओर सर्विस रोड पर हाइड्रा और रिकवरी वैन के चालक सड़क के किनारे चारपाई पर सो रहे थे। तभी ईटेड़ा गोल चक्कर की तरफ से सर्विस रोड पर आने वाले एक अज्ञात कैंटर ने चारपाई पर टक्कर मार दी। चारपाई पर पूरन सिंह ( 30) पुत्र बलराम सिंह, विनोद ( 22) पुत्र रामावतार और श्याम सिंह पुत्र लटूरी सिंह वहां सो रहे थे। इस टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीसीटीवी की मदद से हो रही चालक की खोज

इस मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लेगी। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version