Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के नुक्कड़ पर बड़ी ही आसानी से खुले-आम अवैध गांजे का बिजनेस चल रहा है। इलाके के कुछ लोग अवैध गांजे का व्यापार करा रहे हैं, ये भी कहा जा रहा है। सिर्फ ये ही नहीं अवैध गांजा बेचने के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी कोई सुध ही नहीं है।

धड़ल्ले से चल रहा अवैध गांजे का व्यापार!

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के बिसरख मोड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिर्फ जानकारी ही नहीं बल्कि कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक बड़ी ही आसानी से दिन-दहाड़े लोगों को गांजा बेच रहा है। उसे किसी प्रकार का कोई डर भी नहीं है। सतर्कता के साथ वो गांजे का व्यापार कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो

बादलपुर थाना क्षेत्र के बिसरख मोड़ पर हो रहे अवैध गांजे के व्यापार के कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिसे स्थानीय लोगों ने चुपचाप बनाया है। जिसे देखकर सभी को हैरानी हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल शर्ट में एक युवक एक मोड़ पर खड़ा है। जहां पर लोग चुपचाप आ रहे हैं और गांजा लेकर पैसे देकर चुपचाप निकल जा रहे हैं।

काफी समय से चल रहा अवैध गांजे का व्यापार!

https://nownoida.com/wp-content/uploads/2024/09/greater-noida.mp4

वीडियो देखकर हैरानी करने वाली बात ये है कि गांजा सप्लाई कर रहे युवक और गांजा खरीद रहे लोग, दोनों पक्षों के बीच ज्यादा बातचीत भी नहीं हो रही है। जिससे साफ है कि लोगों को यहां पर अवैध गांजा बेचने के बारे में पूरी जानकारी है।

नाबालिग कर रहे गांजा इस्तेमाल

पुलिस की नाक की नीचे हो रहे है अवैध गांजे के बिजनेस से समाज का नुकसान हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बालिक दिख रहे लोग गांजा खरीद रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि इस अवैध गांजे का इस्तेमाल नाबालिग भी कर रहे हैं। जिससे ये मामला और भी गंभीर हो जाता है। साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर अवैध गांजे का बिजनेस भी नाबालिग बच्चों द्वारा कराया जा रहा है। इलाके के ही कुछ लोग नाबालिग बच्चों से अवैध गांजे का बिजनेस करा रहे हैं। रिपोर्ट लिखे जाने तक पुलिस द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप की कोई जानकारी नही मिली है। लेकिन पुलिस की नाक के नीचे हो रहे इस व्यापार को लेकर स्थानीय लोग नाराजगी जता रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version