Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। महिला का शव झाड़ियों के पास मिला है। जानकारी के मुताबिक दानकोर थाना क्षेत्र के अट्टा गुजरान के पास सड़क किनारे रविवार को एक महिला का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

महिला की नहीं हो पाई पहचान


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। फिलहाल महिला पहचान की नहीं हो सकी। पुलिस महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version